---Advertisement---

15 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या .. 3 आरोपी फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4406752

डेस्क खबर खुलेआम

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज दो हजार रुपए के पुराने लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 15 वर्षीय नाबालिग युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 निवासी महेश टंडन बीते कल दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे 15 वर्षीय शिवा टंडन के साथ मौजूद थे। इसी दौरान महेश टंडन ने गांव के ही कुछ युवकों से पुराने दो हजार रुपए वापस मांगे। इसी बात को लेकर युवकों के साथ विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोप है कि युवकों ने महेश टंडन और उनके बेटे शिवा टंडन के साथ हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि शिवा को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा और कई बार उठाकर जमीन पर पटका, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं उसके पिता महेश टंडन के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल शिवा की मां अनुसुइया टंडन उसे लेकर पामगढ़ थाने पहुंचीं और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद शिवा को सीएचसी पामगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए बाद में शिवा को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसडीओपी तोमेश वर्मा 👇🏼👇🏼

मृतक के चचेरे भाई ने फोन के माध्यम से पुलिस को शिवा की मौत की जानकारी दी। इसके बाद पामगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर टीम को रायपुर रवाना किया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है

4394002

खबर खुलेआम से जुड़ने के लिये वाट्सअप में संपर्क करें – 9893452103

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment