---Advertisement---

स्कूल में महिला स्टाफ ने शिक्षक पर कथित अभद्रता .. प्रताड़ना का लगाया गंभीर आरोप .. आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4211110

खबर खुलेआम

15 अगस्त, रायगढ़* । अभियान संवेदना के तहत महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने कार्यस्थल पर महिला से दुर्व्यवहार, लज्जा भंग के आरोप में आरोपी वीर सिंह (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

4210036
4200892

मामले में पीड़िता द्वारा 13 अगस्त 2026 को थाना कोतरारोड़ में शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें आरोपी पर लज्जा भंग करने, यौन उत्पीड़न, अमर्यादित आचरण तथा मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 74, 75, 79 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी वीर सिंह, जो गणित विषय का व्याख्याता है, स्कूल में नोडल का प्रभार संभाल रहा था और कथित तौर पर महिला स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार करता था। पीड़िता के अनुसार आरोपी द्वारा शासकीय अवकाश मांगने सहित अन्य अवसरों पर अनुचित रूप से अपने साथ कार अथवा ट्रेन से जाने, घर छोड़ने तथा अपने घर चलने जैसी बातें कही जाती थीं। शासकीय दस्तावेजों के लेन-देन के दौरान गलत नीयत से हाथ छूने, ड्यूटी निरीक्षण के बहाने खिड़की से घूरने तथा स्कूल की डेली डायरी को झटककर फेंकने जैसे व्यवहार के भी आरोप लगाए गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि तबीयत खराब होने पर कक्षा में बैठकर पढ़ाने के दौरान आरोपी द्वारा बच्चों के सामने उसे अपमानित किया गया। लगातार इस प्रकार के व्यवहार से मानसिक तनाव बढ़ने की बात पीड़िता ने पुलिस को बताई। महिला ने यह भी बताया कि 18 मार्च 2026 को स्कूल में आयोजित स्टाफ मीटिंग के दौरान भी आरोपी द्वारा पीड़िता को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया । पीड़िता द्वारा बैठक में आरोपी के व्यवहार पर आपत्ति जताने के बाद भी कथित तौर पर उसे सबके सामने अपमानित किया गया। पुलिस की विवेचना एवं पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध घटित करना पाए जाने पर कोतरारोड़ पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को आरोपी वीर सिंह पिता बाबूराम सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी चन्द्रनगर वार्ड क्रमांक 28, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

4203832
4175453
Screenshot 2026 08 12 10 26 31 39 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment