
खबर खुलेआम

पूंजीपथरा, 15 अगस्त 2026। जिंदल स्टील स्ट्रक्चर डिवीजन (एसएसडी), पूंजीपथरा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस एवं एकता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा कर्मियों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर तिरंगे को सलामी दी, जिससे समारोह में देशभक्ति एवं अनुशासन का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।समारोह में एसएसडी प्रमुख श्री सुभाष जैन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे को फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर एसएसडी एचआर प्रमुख श्री प्रकाश पटेल सहित एसएसडी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा लेडीज क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात किया।



कार्यक्रम के दौरान एसएसडी प्रमुख सुभाष जैन ने जिंदल समूह के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी का संदेश उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष पढ़कर सुनाया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति, एकता और अखंडता में अपना योगदान देने का आह्वान किया।समारोह के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के जज्बे से सराबोर रहा। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा देश के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।
















