---Advertisement---

बंद कमरे में मिली अज्ञात युवक की लाश .. जांच में जुटी पुलिस

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4198894

डेस्क खबर खुलेआम

बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला इलाके में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के समीप स्थित एक प्लॉट में बने कमरे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।जानकारी के अनुसार, मंगला-उसलापुर क्षेत्र में स्कूल के नजदीक एक प्लॉट में कमरा बना हुआ है। इसी कमरे के अंदर युवक की लाश मिली।

4164384
4200892

सूचना मिलते ही डायल 112, सिविल लाइन पुलिस और एफएसएल की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके की बारीकी से जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।वहीं, शव की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

4175453
Screenshot 2026 08 12 10 26 31 39 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91
4203832

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment