---Advertisement---

तालाब किनारे मिला युवक का शव … पत्नी ने किया पति कत्ल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4099530

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में तालाब किनारे युवक का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने पति की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह शराब पीकर आए दिन विवाद और मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान परमेश्वर सिदार (30) पिता जलसिंग सिदार, निवासी ग्राम तोरला, पोस्ट शक्ति, थाना झरबन, जिला बरगढ़ (ओडिशा) के रूप में हुई थी। वह पिछले छह माह से ग्राम टोकरो स्थित तालाब में चौकीदारी का कार्य कर रहा था। मंगलवार को उसका शव तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद अभनपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी तिजिया सिदार (26) को हिरासत में लिया। अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस अंधे कत्ल की गुत्थी महज दो दिनों में सुलझ गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment