---Advertisement---

अवैध रेत खनन पर बड़ी चोट .. तहसीलदार शिवम पांडेय–पंकज मिश्रा की कार्रवाई .. 20 से ज्यादा बालू डंपर जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4066569

खबर खुलेआम

तमनार/रायगढ़, 4 अगस्त 2026। रायगढ़ जिले के तमनार तहसील अंतर्गत पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रेत डंपिंग की सूचना मिलते ही तहसीलदार शिवम पांडेय और नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई बालू बरामद की।कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने 20 से अधिक डंपर के बराबर अवैध बालू को जब्त करते हुए नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जब्त की गई बालू को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा मामले में संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध बालू किसके संरक्षण में डंप की गई थी? क्या इस कारोबार के पीछे बड़े चेहरे भी शामिल हैं? प्रशासन की जांच के बाद कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment