---Advertisement---

नाले में बहे पति पत्नी कि चार दिन बाद मिला शव .. लोगों का उमड़ा हुजूम

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3990730

डेस्क खबर खुलेआम

सारंगढ़। सारंगढ़ क्षेत्र के लातनाला में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपति की तलाश आखिरकार चार दिन बाद पूरी हो गई। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के बाद आपदा प्रबंधन (SDRF) और स्थानीय बचाव दल ने नदी से दोनों के शव बरामद कर लिए। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के चलते लातनाला उफान पर था।

इसी दौरान दंपति कार सहित तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद से प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम लगातार राहत एवं खोज अभियान में जुटी हुई थी। अथक प्रयासों के बाद बुधवार को दोनों के शव नदी से निकाल लिए गए। रेस्क्यू टीम ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना की खबर फैलते ही परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में उफनते नदी-नालों, जलमग्न पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं। थोड़ी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करना ही सबसे बड़ा बचाव है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment