---Advertisement---

महिला चालक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर .. तीन घायल .. लापरवाही पर अपराध दर्ज

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3937979

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाना एक महिला चालक को भारी पड़ गया। आमानाका ओवरब्रिज पर महिला चालक ने पहले एक मोटरसाइकिल और एक्टिवा को टक्कर मारी, फिर सामने से आ रही ई-रिक्शा को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे ई-रिक्शा चालक उत्तम सिंह अपनी ई-रिक्शा क्रमांक CG 04 QH 8355 में टाटीबंध से आमानाका होते हुए रायपुर शहर की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। जैसे ही वह आमानाका ओवरब्रिज के टर्निंग के पास पहुंचा, सामने से आ रही हुंडई अल्कजार कार क्रमांक CG 04 PX 8883 की महिला चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहले मोटरसाइकिल और फिर एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार सीधे ई-रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक, एक्टिवा सवार महिला और ई-रिक्शा चालक उत्तम सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण में सामान्य चोटें पाए जाने के बाद उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। प्रार्थी की शिकायत पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 159/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला कायम किया है। दुर्घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment