---Advertisement---

खेत जाने समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा .. मालिक सहित दो की मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3872930

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदोपारा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रैक्टर खेत की जुताई करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चला रहे मालिक समेत दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

3872951

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे देखते देखते लोगों कि भीड़ जमा हो गई और तत्काल घटना कि पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ है। हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस आगे कि जाँच कार्यवाई मे जुट गई है

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment