---Advertisement---

एसडीएम कार्यलय के सामने स्कूली छात्रों ने किया चक्काजाम .. कहा जब तक ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3841979

डेस्क खबर खुलेआम

विशेष सहयोगी मालखरौदा से

सक्ती जिले के मालखरौदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शासकीय हिंदी माध्यम स्कूल मालखरौदा के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी से नाराज होकर सड़क पर मोर्चा खोल दिया है। अपनी पढ़ाई प्रभावित होने से आक्रोशित बच्चों ने एसडीएम कार्यालय के सामने वीरभाठा-मालखरौदा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है।

स्कूली बच्चे सड़क के बीचों-बीच दरी बिछाकर बैठ गए हैं, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।”जब तक शिक्षक नहीं मिलेंगे, तब तक नहीं हटेंगे” सड़क पर प्रदर्शन कर रहे स्कूली बच्चों का साफ कहना है कि उनके स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। इसके चलते उनकी नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है और उनका भविष्य अंधकार में है। बच्चों ने दो टूक शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाएगी, तब तक वे सड़क से नहीं उठेंगे और उनका यह चक्काजाम आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। छात्रों के सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचने की तैयारी में हैं। बच्चों को समझाने और सड़क से जाम हटाने की कोशिशें की जा रही हैं, परन्तु छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment