---Advertisement---

पुटु बीन रहें ग्रामीण को हाथी ने पटक कर .. मौके पर हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3768953

खबर खुलेआम

कोरबा। हाथी मानव द्वन्द थमने का नाम नहीं ले रहा है हाथी ने फिर एक ग्रामीण कि हत्या करने कि घटना सामने आई है जानकारी अनुसार कोरबा वन मंडल के करतला रेंज अंतर्गत पीडिया बीट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीडिया निवासी जहाज़ सिंह राठिया (55 वर्ष) 9 जुलाई को जंगल में पुटु (जंगली मशरूम) बीनने गया था। इसी दौरान जंगल में उसका आमना-सामना हाथी से हो गया। बताया जा रहा है कि हाथी ने अचानक जहाज़ सिंह पर हमला कर पटक दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment