---Advertisement---

पिता ने अपने 8 साल कि बेटी से किया दुष्कर्म .. आरोपी पिता गिरफ्तार .. मां ने थाने पहुंचकर कहा – पहले भी दो बार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3728983

डेस्क खबर खुलेआम

कोंडागांव में पिता पर अपनी 8 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह घटना 2 जुलाई की रात को हुई, जिसके बाद मां ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई की रात आरोपी पिता ने अपनी पत्नी से बेटी को अपने पास सुलाने के लिए कहा। पत्नी ने पहले भी दो बार बच्ची के साथ जबरदस्ती की जानकारी होने के कारण बेटी को भेजने से मना कर दिया था। इसके बावजूद, आरोपी पिता जबरन बच्ची को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

3727387

दुष्कर्म के बाद बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। यह सुनकर मां ने पूरी रात जागकर सुबह होने का इंतजार किया और आरोपी पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।सुबह होते ही मां अपनी बच्ची के साथ थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि उसकी बेटी चौथी कक्षा में पढ़ती है और पिता ने पहले भी दो बार उसके साथ अनाचार किया था। मां ने यह भी बताया कि ससुराल पक्ष से उस पर रिपोर्ट न लिखाने का काफी दबाव था, लेकिन उसने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया।कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Related Post

Leave a Comment