---Advertisement---

बॉयफ्रेंड की दूसरी युवती से बातचीत से आहत युवती ने दी जान .. प्रेमी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3470780

डेस्क खबर खुलेआम

बिलासपुर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि प्रेमी युवक द्वारा दूसरी युवती से बातचीत किए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिससे आहत होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला सोनसरी निवासी आयूषी कुर्रे उर्फ खुशी बिलासपुर के जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च 2026 को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आयूषी का मुलमुला सोनसरी निवासी दीपक खाण्डे के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे दीपक उसके कमरे से निकला था। इसके बाद आयूषी लगातार उसे मोबाइल फोन कर रही थी, लेकिन वह नहीं उठा रहा था। जांच में यह भी बात सामने आई कि दीपक खाण्डे किसी दूसरी लड़की से बातचीत कर रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात से आहत होकर आयूषी ने आत्मघाती कदम उठाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोपी दीपक कुमार खाण्डे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment