---Advertisement---

अवैध सम्बन्ध के करण 4 वर्षीय बालक की हत्या .. लुकाछिपी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3444210

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर – दिनांक 01.11.2025 को थाना आमानाका क्षेत्र अंतर्गत 04 वर्षीय बालक मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में बालक को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। घटना पर थाना आमानाका में मर्ग 67/2025 धारा 194 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।मृतक बालक के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा बालक की मृत्यु गला दबाकर हत्या किए जाने से होना बताया गया। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में अपराध क्रमांक 21/26 धारा 103 बीएनएस कायम कर विस्तृत विवेचना की गई।विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक की मां एवं आरोपी जयदीप सिंह पिता बलविंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी टाटीबंध, रायपुर के बीच अवैध संबंध थे तथा आरोपी का मृतक के घर आना-जाना था। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी मृतक बालक को अपने संबंधों में बाधक मानता था। इसी कारण उसने बालक की हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया।प्रकरण में फ़रार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु डीसीपी पश्चिम श्री संदीप पटेल ,एडिशनल डीसीपी श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन में एसीपी पुरानीबस्ती देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी आमानाका सुधांशु बघेल के नेतृत्व में टीम बनाकर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। दिनांक 10.06.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी :जयदीप सिंह, पिता बलविंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी टाटीबंध, थाना आमानाका, जिला रायपुर

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment