
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
26.05.2026 के रात्रि में थाना कुनकुरी क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती थाना कुनकुरी परिसर में गुप्त रिति से प्रवेश कर थाना परिसर में स्थित वायरलेस टाॅवर में करीब 70 फीट की उचाई तक चढ़ कर अपने पकडे हुये दुपट्टा कपड़ा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका के मृत्यु के संबंध में थाना में मर्ग क्रमांक 36/26 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी से कराया जाकर शव का डाॅक्टरों की टीम से पी.एम. कराया गया तथा मर्ग जांच क्रम में मृतिका के मोबाईल नंबर के काॅल डिटेल रिकार्ड का अवलोकन अध्ययन किये जाने पर पाया गया कि मृतिका के 03 अलग-अलग मोबाईल नम्बरों का घटना समय दिनांक समय में कई बार बातचीत हुआ है उक्त नम्बरों के धारकों को तलब कर पूछताछ किया गया तथा सम्पूर्ण जांच पर पाया गया कि मृतिका अपने मृत्यु से पूर्व अपने 02 अलग-अलग परिचितों को रविशंकर राम से हुई घटना के बारे में बतायी थी। जाॅंच में आरोपी रविशंकर राम की घटना में संलिप्तता होना पाये जाने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 25.05.2026 के शाम लगभग 04 बजे वह उक्त युवती को अपने मोटर सायकल से बस स्टैण्ड कुनकुरी से अपने साथ लेकर अपने घर तरफ ले गया था, साथ में रखे रहा और उसे बोला कि तुमको पसंद नहीं करता हूँ टाईमपास के लिये मोबाईल में बातचीत करता था मैं शादीशुदा हूँ दो बच्चे का बाप हूँ कहा था तब दोनों में इसी बात को लेकर लडाई झगडा हुआ तो युवती उसे बोली कि तुम मुझे नहीं रखोगे तो आत्महत्या कर लूंगी कही। युवती के यह करने पर रविशंकर राम ने उसे आत्महत्या कर ले कहा, फिर भी मैं तुझे अपने साथ नहीं रखूंगा कहकर बोलने लगा। इसी दौरान रविशंकर की पत्नि अपने भतीजा के साथ पहुंची अपने पति को किसी और लड़की के साथ देखकर दोनों पति-पत्नि में काफी विवाद हुआ और समाज में मीटिंग रखेगे कहकर बोलकर वहां से चली गई।इस दौरान युवती रविषंकर राम को आत्महत्या कर लुंगी बोली थी और युवती के मोबाइल से उसकी माँ से बातचीत कर घटित घटना के बारे में बताया गया था, तत्पष्चात् रात में ही युवती के साथीगणों के द्वारा उसकी माँ को घटना के बारे में बताया गया था और कुछ देर बाद में रविशंकर राम अपने मोटर सायकल में बैठाकर उक्त युवती को कुनकुरी के एक चौक के पास रात में ही छोड़कर चला गया था, इस घटना से युवती काफी दुःखी थी और दिनांक 26.05.2026 के रात्रि में उक्त युवती गुप्त रीति से थाना कुनकुरी परिसर में प्रवेश कर थाना परिसर में लगे हुए पुलिस वायरलेस टावर में चढकर अपने पकडे हुए दुपट्टा कपडा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में आरोपी रविशंकर राम द्वारा मृतिका नीलिमा लकड़ा को आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरण करना पाया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज प्लसर मोटर सायकल एवं उसका मोबाईल फोन को जप्ती किया गया है। आरोपी रविशंकर राम के द्वारा धारा 108 बी.एन.एस. का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 04.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर *डॉ लाल उमेद सिंह* द्वारा कहा गया है कि- *”मामले की निष्पक्ष जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रविशंकर राम को गिरफ्तार किया गया है, कानून से ऊपर कोई नहीं है।













