
डेस्क खबर्फ खुलेआम
विशेष संवाददाता बेमेतरा
बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दाढ़ी नगर पंचायत से एक बड़ा मामला सामने आया है सोशल मीडिया पर सीएमओ (CMO) ऑफिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार्यालय के भीतर शराब की बोतल रखी दिखाई दे रही है इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम (SDM) बेमेतरा ने दाढ़ी नगर पंचायत के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।नोटिस में क्या है? एसडीएम बेमेतरा द्वारा जारी किए गए नोटिस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि आपत्तिजनक स्थिति सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीएमओ कार्यालय के भीतर अपने पास शराब की बोतल रखकर आपत्तिजनक स्थिति में बैठे पाए गए हैं नेम प्लेट स्पष्ट वीडियो में अधिकारी की नेम प्लेट साफ तौर पर दिखाई दे रही है, जो इस बात का पुख्ता प्रमाण है 24 घंटे का अल्टीमेटम यह मामला जनहित और प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रचलित वीडियो के संबंध में 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं विवादों में रहा है दाढ़ी नगर पंचायत पहले भी अपने कामकाज के तरीकों को लेकर लगातार सुर्खियों और विवादों में रहा है स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही के कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं RTI का उल्लंघन आरोप है कि इस नगर पंचायत में सूचना का अधिकार (RTI) प्रभावी रूप से लागू नहीं है मनमानी कार्यप्रणाली कर्मचारियों के ट्रांसफर होने के बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जाता लापरवाही का आलम: कार्यालय की कुर्सी के बिल की जानकारी देखने के लिए लोग साल भर से ज्यादा समय से आवेदन लगाकर थक चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।बहरहाल ताजा वायरल वीडियो के बाद से पूरे प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं ।

कलेक्टर बेमेतरा प्रतिष्ठा ममगाई 👇🏼👇🏼
एसडीएम – प्रकाश भारद्वाज
देखे CMO का वीडियो 👇🏼👇🏼
कलेक्टर, बेमेतरा प्रतिष्ठा ममगई ने बताया की दाढ़ी तहसीलवार और प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर जाकर पूरी जांच की गई है। वहां कार्यरत स्टाफ के बयान दर्ज किए गए हैं और सीएमओ दाढ़ी ने भी अपना पक्ष रखा है जांच में नगर पंचायत दाढ़ी के सीएमओ की गलती पाई गई है विस्तृत जांच रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को भेज दी गई है एसडीएम बेमेतरा (प्रकाश भारद्वाज ने कहा की दाढ़ी सीएमओ ऑफिस से वायरल हुए वीडियो के आधार पर सीएमओ को आधिकारिक तौर पर नोटिस जारी कर दिया गया है और उनसे जवाब तलब किया गया है इस मामले में आगे की दंडात्मक कार्रवाई उच्च कार्यालय से रिपोर्ट पर मुहर लगने के बाद तय की












