
डेस्क खबर खुलेआम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामना आया है, जहां पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट हंसिए से काट दिया, गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों पति पत्नी अक्सर झगड़ते थे. शुक्रवार रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया, तभी पत्नी ने हंसिए से हमला किया। घटना के बाद परिवार वाले घायल पति और उसके कटे अंग को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। पति राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है उसका पत्नी द्रौपती बाई के साथ आए दिन विवाद होता था. पत्नी को पिछले लंबे समय से शक था कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है इसी बात को लेकर पति-पत्नी आए दिन झगड़ते थे.बीते शुक्रवार को भी दंपती के बीच विवाद हुआ. पति शराब के नशे में घर पहुंचा. इसी दौरान पत्नी से उसका झगड़ा हुआ, जिसके बाद खाना खाने के बाद वह सो गया. देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने हंसिया निकाल ली और पति पर हमला कर दिया इस दौरान उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस घटना के बाद खून से लथपथ राजेश चीखते-चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकला। उसकी हालत देखकर नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को घटना जानकारी दी। देखते ही देखते बाकी परिजनों की भी नींद खुल गई। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।घटना के बाद रिश्तेदार घायल राजमिस्त्री और उसके कटे हुए अंग को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है है, वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और दूसरी महिला से अफेयर के शक को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पूछताछ में द्रौपती ने बताया कि पति शराब पीने का आदी था और रोजाना छोटी-छोटी बातों पर उसे और परिवार को मारता-पीटता था. लंबे समय से चल रही घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।













