---Advertisement---

घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता के 10 दिनों मे पिता और माता का निधन .. शोक कि लहर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3271967

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता की माता सावित्री गुप्ता का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार गुप्ता के पिता कृष्ण गोपाल का निधन 16 मई 2026 को हुआ था। परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि 25 मई 2026 को उनकी माता ने भी अंतिम सांस ले ली। महज 10 दिनों के भीतर माता-पिता दोनों का साया उठ जाने से परिवार गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब दो महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार द्वारा लगातार उनका उपचार कराया जा रहा था, लेकिन नियति के आगे सभी प्रयास असफल रहे। माता पिता दोनों नाती पोतो से खेलता भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। माता-पिता दोनों के निधन से तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता और उनका पूरा परिवार गहरे दुख में डूबा हुआ है। इस दुखद समाचार के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment