---Advertisement---

महिला का दफ़न शव 4 दिन बाद निकाला गया .. संदिग्ध मौत .. परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3256316

डेस्क खबर खुलेआम

विशेष संवाददाता कोरबा

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलपहरी में विवाहिता विनीता की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मौत के चार दिन बाद प्रशासन द्वारा शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।जानकारी के मुताबिक विनीता की मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए जल्दबाजी में शव को दफना दिया गया था। लेकिन मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या की कोशिश जैसे आरोप लगाए।

प्रशासन 👇🏼👇🏼

परिजनों का कहना है कि विनीता को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का दावा है कि मौत के समय शव पर चोट के निशान थे तथा नाक और मुंह से खून भी निकल रहा था। इसके बावजूद बिना मेडिकल जांच के शव दफनाए जाने से परिजनों का शक और गहरा गया।

3256230

शुक्रवार को प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद भारी पुलिस बल, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव उत्खनन की कार्रवाई की गई। कब्र खोदकर शव बाहर निकाले जाने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शुरुआत में ससुराल पक्ष ने शव निकालने का विरोध किया, लेकिन बाद में पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद कार्रवाई पूरी कराई गई।मृतिका की मां ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले भी विनीता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश की गई थी। वहीं बहन ने बताया कि कुछ दिन पहले तक विनीता पूरी तरह स्वस्थ थी और एक पारिवारिक कार्यक्रम में डांस भी कर रही थी। ऐसे में अचानक हुई मौत को लेकर परिवार लगातार सवाल उठा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उरगा थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब पूरे मामले में सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे विनीता की मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment