---Advertisement---

दुर्लभ सफेद भालु दिखा गॉव मे .. ग्रामीण से हुई भिड़ंत .. वीडियो हुआ वायरल

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3204434

डेस्क खबर खुलेआम

पेंड्रा। जिले के बसंतपुर क्षेत्र में एक दुर्लभ सफेद भालू दिखाई देने से इलाके में होने की जानकारी से सनसनी फैल गई। सफेद रंग के इस भालू का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार भालू को आमाडांड और बसंतपुर के आसपास घूमते देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि भोजन और पानी की तलाश में भटकता हुआ भालू जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके तक पहुंच गया। इस दौरान उसने एक व्यक्ति पर झपट्टा भी मारा, जिसके बाद लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी शुरू कर दी गई।

वन अधिकारियों का कहना है कि सफेद रंग का यह भालू संभवतः आनुवांशिक बदलाव (ल्यूसिज्म) के कारण अलग दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक जंगलों की लगातार कटाई और प्राकृतिक आवास खत्म होने के कारण वन्यजीव अब आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं। सफेद भालू को देखने लोगों की भीड़ जुट रही है, वहीं प्रशासन ने लोगों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है। वन विभाग लगातार भालू की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इस घटना ने एक बार फिर जंगलों के संरक्षण और वन्यजीवों के सुरक्षित आवास को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment