
डेस्क खबर खुलेआम
जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अभय खूंटे (22 वर्ष), निवासी भलवाही (लगरा), थाना मुलमुला, नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। मामले की सूचना मिलने पर 10 मई 2026 को थाना मुलमुला में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना मुलमुला द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 64 (2) M, 69 BNS ,4,6 Pocso Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया । त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी अभय खूंटे उम्र 22 वर्ष निवासी भलवाही (लगरा ) को पकड़ा और हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी युवक ने नाबालिग से शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।













