---Advertisement---

गुलेल बना हत्या का कारण .. दो आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3000006

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर जिला

दिनांक 30/4/ 2026 को थाना जशपुर में सूचना मिली कि ग्राम गम्हरिया अघोर आश्रम के बाउंड्री आम रास्ता के पास खेत में बलराम उराव पिता एतवा उरांव उम्र 75 वर्ष निवासी पंडारीपानी नामक बुजुर्ग की हत्या हो गई है कि सूचना पर पुलिस थाना जशपुर की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मृतक के शव का पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल जशपुर भेजा गया था जो मामला हत्या प्रकृति होने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना जशपुर में अप. क्र. 145/26 धारा 103(1) bns पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम के द्वारा लगातार संदेहियो से पूछताछ की जा रही थी

2999993

इसी दौरान मुखबिर की सूचना व ग्रामीणों के कथन के आधार पर मामले में संदिग्ध अरविंद कुजूर पिता परशुराम कुजूर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पंडरीपानी थाना जशपुर एवम आरोपी सुखनाथ बड़ा पिता लुंदरु बड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी पंडरीपानी थाना जशपुर की भूमिका संदेहास्पद होने पर, उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर ,दोनों संदिग्ध आरोपियों के द्वारा बुजुर्ग बलराम उरांव की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया गया कि दिनांक 29/ 4 /26 के रात्रि जब आरोपीगण गम्हरिया के राजू महतो के घर में शादी खाने गए थे कि मृतक बलराम भी वहां गया हुआ था कि खाना खाने उपरांत रात्रि 8:30 बजे गांव तरफ वापस आ रहे थे कि बलराम के द्वारा इन दोनों को बिना बात के गुलेल से पत्थर मारने लगा तब यह दोनों आरोपी गण मृतक के गुलेल से पत्थर मारने के प्रयास के कारण गुस्सा में आकर ऑनलाइन सेंटर के पीछे रखे हुए सरई लकड़ी के फाड़ी को लेकर आए और ताबड़ तोड़ बुजुर्ग के ऊपर हमला कर दिए वहीं पर उनकी हत्या कर सडक किनारे शव को रख कर भाग गए थे। आरोपी अरविंद कुजूर और सुखनाथ बड़ा को दिनांक 02/05/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया है कार्यवाही में थाना प्रभारी जशपुर मोर ध्वज देशमुख, उनि भागवत नायकर, सायबर सेल प्रभारी उनि नसरुद्दीन अंसारी, प्रआर अनंत मिराज कि भूमिका रही

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment