---Advertisement---

राखड़ डेम फटाने से जेसीबी ऑपरेटर कि दबकर मौत .. सुरक्षा पर उठे सवाल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2849977

डेस्क खबर खुलेआम

कोरबा जिले के झाबू गांव में 19 अप्रैल दिन रविवार दोपहर एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया, जब सीएसईबी पश्चिम का राखड़ डेम अचानक फट गया। डेम के एक हिस्से में अचानक दबाव बढ़ने से राख का सैलाब तेज़ी से बह निकला, जिसने वहां काम कर रहे एक जेसीबी ऑपरेटर को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑपरेटर मशीन सहित राख के दलदल में समा गया। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन राख के अत्यधिक दबाव के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन और सुरक्षा अमला मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दर्री थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। काफी मशक्कत के बाद दलदल में फंसे ऑपरेटर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि झाबू स्थित राखड़ डेम की सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से लचर बनी हुई है और पहले भी कई बार डेम फटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बार-बार चेतावनी देने के बावजूद प्रबंधन ने डेम की मजबूती और निगरानी पर ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है, खासकर इस बात को लेकर कि हादसे के तीन घंटे बाद तक संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन की गंभीर खामियों को उजागर करता है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ऐसी लापरवाही कब तक जारी रहेगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment