---Advertisement---

नशे का सौदागर .. एक लाख से अधिक .. कफ सिरप का सप्लायर गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2798041

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर।नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की मुहिम लगातार रंग ला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सिरप बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है।चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी निवासी मोहित कुमार गुप्ता लंबे समय से नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त था। पुलिस की टेक्निकल टीम और मुखबिर तंत्र उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थे। दिनांक 20 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि वह उड़ीसा से नशीली कफ सिरप लेकर अपने गांव लौट रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने लाखझार घाट के पास नाकाबंदी कर घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध बिना नंबर की होंडा सिटी 110 मोटरसाइकिल से दो बोरियों में कार्टून बांधकर आता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान दो कार्टून में 320 नग 100 मिलीलीटर की प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए दो और कार्टून बरामद हुए।

2798034

इस प्रकार कुल 640 नग कफ सिरप, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 11 हजार रुपये है, जब्त की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।पूछताछ में मोहित कुमार गुप्ता ने खुलासा किया कि वह यह प्रतिबंधित कफ सिरप उड़ीसा राज्य के सुंदरगढ़ जिले के निवासी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु से खरीदता था। पुलिस ने मोहित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।मुख्य सप्लायर रंजन साहू घटना के बाद से फरार था। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने उड़ीसा के ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 27(ए) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस के तहत काम कर रही है, कोतबा क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ के मामले में फरार एक आरोपी को उड़ीसा राज्य से बरामद करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जावेगा

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment