---Advertisement---

शराब दुकान में एमआरपी से ज्यादा वसूली और मारपीट का गंभीर आरोप .. शिकायत लिख कार्यवाई कि मांग

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2797670

डेस्क खबर खुलेआम

जिले के बागबहार स्थित देशी कंपोजिट मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने के आरोपों ने मदिरा प्रेमियों में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। ग्राहकों का कहना है कि दुकान में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा बोतलों पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से ज्यादा राशि वसूली जा रही है, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है।जानकारी के अनुसार, कई ग्राहकों ने शिकायत की है कि जब वे अधिक कीमत का विरोध करते हैं, तो कर्मचारियों के साथ उनकी बहस हो जाती है। ऐसे विवाद कई बार बढ़कर थाने तक पहुंच चुके हैं।

2797646

हालांकि, हर बार संबंधित कर्मचारी अपनी नौकरी बचाने के लिए माफी मांग लेते हैं और किसी तरह शिकायत वापस करवाने का प्रयास करते हैं। इसके बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हो जाता है, लेकिन फिर से ओवररेट बिक्री की शिकायतें सामने आने लगती हैं।स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि दुकान के कुछ कर्मचारियों का व्यवहार ग्राहकों के प्रति उचित नहीं है। कई बार ग्राहकों के साथ अभद्रता की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे लोगों में असंतोष और बढ़ गया है।

2797648

क्षेत्रवासियों और ग्राहकों ने आबकारी विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि मदिरा दुकान में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्राहकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और निर्धारित दर पर ही शराब उपलब्ध हो सके।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment