---Advertisement---

वैष्णव समाज की जिला स्तरीय बैठक .. समाज के उत्थान व एकजुटता पर हुआ मंथन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2698855

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के अंतर्गत वैष्णव समाज जशपुर जिला की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम बाह्मणमुंडा में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने, सामाजिक उत्थान तथा आपसी एकजुटता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वैष्णव समाज जशपुर के जिला अध्यक्ष भूषण वैष्णव शामिल हुए। उनके साथ उपाध्यक्ष रामकुमार वैष्णव, सचिव गुरुदास वैष्णव, कोषाध्यक्ष मनोज वैष्णव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास और संगठनात्मक मजबूती के लिए विशेष प्रयास करने का संकल्प लिया गया।इस बैठक में जशपुर जिले के 9 मंडलों से वैष्णव समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आने वाले समय में श्री विष्णु महायज्ञ तथा व्रतोपनयन संस्कार जैसे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक के दौरान उस समय वातावरण और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब लैलूंगा और तमनार क्षेत्र से आए वैष्णव बंधुओं का आगमन हुआ। जशपुर वैष्णव समाज ने उनका हार्दिक अभिनंदन करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिभजन वैष्णव, सोनमंदर वैष्णव, दिलीप वैष्णव, अरुण वैष्णव, सुब्रन वैष्णव, विद्याधर दास, नंदकिशोर दास वैष्णव, मुनि दास, मथुरा दास वैष्णव, तुलधर वैष्णव, देवशरण वैष्णव, सहदेव वैष्णव, गंगा वैष्णव, दुर्गा वैष्णव, युधिष्ठिर वैष्णव, प्रदीप वैष्णव, खेमसागर वैष्णव, रामाकांत वैष्णव, रमेश दास वैष्णव, निर्मल दास, विक्रम दास, रविनंदन वैष्णव, मोहन दास, मुनेश्वर दास, नरेंद्र दास, देवाशीष, प्रेमा तथा महिला मोर्चा की टीम सहित समाज के देवतुल्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ वैष्णव बंधु एवं माताएं उपस्थित रहीं।

2698598

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भूषण वैष्णव ने कहा कि वैष्णव समाज की पहचान उसकी संस्कार, संस्कृति और एकता से है। समाज के सभी लोगों को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना होगा और नई पीढ़ी को भी धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment