---Advertisement---

जादू टोना के शक में कर दी बुजुर्ग महिला कि हत्या .. आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2680701

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो

जशपुर / 04.04.26 को प्रार्थी सुखेश्वर राम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बगडोल, थाना बगीचा जिला जशपुर ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बड़ी मां मृतिका फूलमइत बाई, जो कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गितार पानी में अपने प्रधानमंत्री आवास के घर में अकेली रहती थी, उसके पति व बच्चों की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी थी, तथा मृतिका फूलमइत बाई भी लकवा ग्रस्त थी, व ठीक से चल फिर भी नहीं सकती थी। प्रार्थी के माता पिता भी ग्राम गितार पानी में रहते थे, व उसकी बड़ी मां मृतिका का खाना पीना व देख रेख करते थे, कि दिनांक 04.04.26 को प्रार्थी की मां , सुबह करीबन 06.00 बजे मृतिका फूलमइत बाई के पास उसके प्रधान मंत्री आवास में खाना पहुंचाने गई थी, तो देखा कि फूलमति बाई अपने आवास में मृत हालत में पड़ी थी, जिस पर प्रार्थी की मां के द्वारा घटना के संबंध में गांव वालों को सूचित किया गया, साथ ही प्रार्थी की मां के द्वारा प्रार्थी को भी घटना के संबंध में सूचित किया गया, जिस पर प्रार्थी तत्काल अपनी पत्नी के साथ, मृतका फूल मनी बाई के घर पहुंचा, जहां मृतिका फूल मनी बाई मृत हालत में थी, प्रार्थी ने जब मृतिका के ऊपर ढके कंबल को हटा कर देखा तो पाया कि मृतिका के सिर व चेहरे पर चोट के कई निशान थे व पास ही एक लकड़ी के डंडे का टुकड़ा पड़ा हुआ था, जिससे कि मृतिका पर वार कर हत्या की गई थी, प्रार्थी के द्वारा जब गांव के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के ही आरोपी छदनू राम के द्वारा जादू टोना का शक करते हुए मृतिका फूल मनी बाई पर लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या कर दी गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना बगीचा पुलिस के द्वारा मामले में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर, घटना स्थल रवाना हुआ गया, पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण व शव को पंचनामा कर, शव का पोस्ट मार्टम कराया गया, डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शरीर में लगी चोट के कारण हत्यात्मक बताया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी छदनू राम को उसके घर से हिरासत में लिया गया, पुलिस के पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके परिवार के सदस्य आए दिन बीमार होते रहते थे, जिस पर उसे मृतिका के द्वारा जादू टोना कर, उसके परिवार को बीमार करने का शक हुआ था, जिस पर उसके द्वारा दिनांक 03.04.26 को रात करीबन 09.00 बजे फूलमति बाई की हत्या करने की नियत से उसके घर गया, उस दौरान मृतिका फूल मति बाई अपने घर में अकेली थी, वहीं पास में जलाऊ लकड़ी का डंडा पड़ा हुआ था, जिसे उठाकर आरोपी के द्वारा मृतिका फूल मति बाई के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किया गया, जिससे फूलमती बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी छदनू राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे को भी जप्त कर लिया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment