---Advertisement---

अध्यक्ष सालिक साय ने टागरगांव में किया भूमि पूजन .. भारतमाला परियोजना को मिली गति

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2557123

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारत माला सड़क परियोजना के अंतर्गत कांसाबेल ब्लॉक के टागरगांव से ढूंढरुडाड तक बनने वाली लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय के करकमलों से विधिवत भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही भारत माला योजना देश के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी।

2555711

सालिक साय ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि टागरगांव से ढूंढरुडाड तक बनने वाली यह सड़क करीब 10 किलोमीटर लंबी है और इसका निर्माण कार्य अब तेजी से शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही समय में इस मार्ग पर भारत माला परियोजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ता दिखाई देगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान निर्माण कार्य एजेंसी के ठेकेदार एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment