

डेस्क खबर खुलेआम
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धूरी पारा मंगला इलाके से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से लटका हुआ मिला।मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अरविंद का पिछले कुछ समय से पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और वह बीते दो महीनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। बताये अनुसार युवक गलत संगत में पड़ गया था और नशेड़ी दोस्तों के साथ समय बिताने लगा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।














