

डेस्क खबर खुलेआम
जशपुर। ग्राम पंचायत बटुराबहार के हर्रापारा में पिछले 10 दिनों से 63 केवी ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया था।ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष, जिला पंचायत जशपुर श्री सालिक साय को दी। सूचना मिलते ही श्री साय ने त्वरित पहल करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर समस्या से अवगत कराया। सालिक साय के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नया 63 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित किया, जिससे हर्रापारा में पुनः बिजली आपूर्ति शुरू हो गई और ग्रामीणों को अंधेरे से राहत मिली।बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने सालिक साय के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं साय ने भी त्वरित कार्रवाई के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।












