---Advertisement---

सुने मकान में हुई चोरी .. चोर व खरीददार गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2398372

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

दिनांक 09.03.26 को प्रार्थी राकेश कुमार साव उम्र 38 वर्ष, निवासी रेंमते रोड कुनकुरी के एक किराए के मकान में ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसके किराए के मकान के बगल में उसके बड़े पिताजी राम बिलास प्रसाद का मकान है, जिसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं, घर में केवल प्रार्थी के बड़े पिताजी व बड़ी मां ही रहती हैं, करीबन 06 माह पूर्व से उसके बड़े पिताजी, अपनी पत्नी के ईलाज हेतु, अपने बेटे के पास रांची में रह रहे थे, व घर की देखरेख की जिम्मेदारी प्रार्थी को दिए थे, इसी दौरान दिनांक 19.01.26 को प्रार्थी की बड़ी मां का निधन हो जाने पर, प्रार्थी भी क्रियाकर्म हेतु रांची गया हुआ था, प्रार्थी दिनांक 09.03.26 को जब रांची से वापस लौटा तो देखा कि उसके बड़े पिताजी रामबिलास प्रसाद के मकान का ताला टूटा हुआ है, व अंदर आलमारी भी खुला हुआ था, समान बिखरा पड़ा था, जिस प्रार्थी के द्वारा फोन के माध्यम से अपने बड़े पिताजी रामविलास प्रसाद को सूचित करने पर, उन्होंने बताया कि, आलमारी में बड़ी मां के सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी ** का पायल,05 नग चांदी की पैर में पहनने वाली साठी, व करीबन डेढ़ हजार रुपए चिल्हर रुपया था, उक्त सभी समान को किसी के द्वारा चोरी कर ले जाया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 331(4),305(क) व 317(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही थी, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि संदिग्ध साहिल चौहान उर्फ मंटू, निवासी तुरी बस्ती कुनकुरी, के द्वारा अचानक से अत्यधिक रकम खर्च किया जा रहा है, जिस पर पुलिस को संदेह होने पर, उसे हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर शुरुवात में संदिग्ध साहिल उर्फ मंटू के द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया, परंतु बाद में उसके द्वारा अपराध स्वीकार कर लिया गया, उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि, उसी के द्वारा ही राम विलास प्रसाद के घर में चोरी किया गया है, व चोरी के सोने चांदी के आभूषण को, बजरंग नगर कुनकुरी निवासी दिवाकर ताम्रकार को, बीस हजार रुपए में बेच दिया गया है, जिस पर पुलिस के द्वारा खरीदार दिवाकर ताम्रकार को भी हिरासत में लिया गया, तथा उसके कब्जे से चोरी की सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी का पायल,05 नग चांदी की पैर में पहनने वाली साठी, को जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी चोर साहिल उर्फ मंटू की निशान देही पर, घर व आलमीरा के ताले को तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी जप्त कर लिया गया है।

आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी 1. साहिल चौहान उर्फ मंटू उम्र 22 वर्ष, निवासी तुरी बस्ती, कुनकुरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग2. आरोपी खरीददार दिवाकर ताम्रकार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कुनकुरी, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर छ ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment