---Advertisement---

सरपंचों का एक्सपोजर विजिट .. जिपं अध्यक्ष सालिक साय ने हरी झंडी दिखाकर दुर्ग-धमतरी के लिए किया रवाना

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2374414

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर। पंचायत प्रतिनिधियों को बेहतर प्रशासनिक अनुभव और विकास कार्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला पंचायत जशपुर के तत्वावधान में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लगभग 35 सरपंचों को एक्सपोजर विजिट के लिए दुर्ग और धमतरी जिले के अध्ययन दौरे पर रवाना किया गया। सरपंचों के इस दल को जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Screenshot 2026 03 09 15 00 02 16 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक्सपोजर विजिट के माध्यम से सरपंचों को अन्य जिलों में हुए सफल विकास कार्यों, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और पंचायत स्तर पर किए जा रहे नवाचारों को देखने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। यदि वे अन्य क्षेत्रों के सफल मॉडल और योजनाओं के क्रियान्वयन को करीब से समझेंगे, तो अपने गांवों में भी उसी प्रकार के सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे। इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से सरपंचों की कार्यशैली में सुधार आएगा और पंचायतों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

2374380

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, जिला भाजपा मंत्री आलोक सारथी, अमित जिंदल, भूषण वैष्णव, शिप्रा दास, घनश्याम अग्रवाल, अंशु जैन, अभिषेक पैंकरा सहित जनपद पंचायत कांसाबेल के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सरपंचों को सफल अध्ययन दौरे के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे वहां से प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने गांवों के विकास में उपयोग करेंगे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment