

डेस्क खबर खुलेआम
कोरबा। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आज देर रात जंगली हाथी के हमले में एक दैनिक वेतन भोगी मंडी फड़ प्रभारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति, जिला कोरबा की है, जहां ड्यूटी के दौरान जंगली हाथी ने मंडी फड़ प्रभारी पर हमला कर दिया।


जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सिंह राजपूत पिता स्व शशि सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष , जो कुदमुरा उपार्जन केंद्र में मंडी में फड़ प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, रात्रि लगभग 2 बजे ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान जंगल से भटककर आए एक जंगली हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।















