---Advertisement---

पुलिस ने 2 पुलिस को किया गिरफ्तार … गाँजा तस्करी करते दो आरक्षक सहित चार गिरफ्तार .. भेजा जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2315364 1

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर। दिनांक 28/02/2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली जशपुर की टीम ने विवेकानंद कॉलोनी में किराये के मकान पर दबिश दी। सूचना थी कि रवि विश्वकर्मा नामक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा हुआ है।पुलिस टीम द्वारा तत्परता से की गई रेड कार्रवाई के दौरान एक पेटी से 24 पैकेट गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी रवि विश्वकर्मा ने बताया कि उक्त गांजा गोविंद उर्फ सुनील द्वारा पैसे के एवज में उसके घर पर रखवाया गया था। मामले में थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 74/26 धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी रवि विश्वकर्मा एवं सुनील भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।जांच के दौरान आरोपी गोविंद उर्फ सुनील से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसने बताया कि थाना तपकरा के आरक्षक क्रमांक 581 धीरेंद्र मधुकर (पिता करतल सिंह, उम्र 37 वर्ष) एवं आरक्षक क्रमांक 392 अमित त्रिपाठी (पिता स्व. राजदेव त्रिपाठी, उम्र 35 वर्ष) गांजा तस्करी में मिलकर सहयोग कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरक्षकों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से जिले में नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Screenshot 2026 02 27 09 47 44 19 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91
2279940
2278828

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment