---Advertisement---

बोलेरो के चेंबर से 9 लाख का गांजा जप्त, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2291335

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर / एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह को पिछले दिनों मुखबीर से गुप्त सूचना मिला कि ओड़िसा की ओर गांजा की एक बड़ी खेप मध्यप्रदेश पासिंग बोलेरो में जशपुर जिले से होकर सिंगरौली जाने वाली है, इस सूचना पर थाना कुनकुरी को स्टाॅफ लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को कड़ी चेकिंग करने के निर्देष दिये थे। बीती रात्रि में चेकिंग के दौरान मुखबीर के बतायेनुसार उक्त वाहन क्र. एम.पी. 66 जेड.एच. 6806 कुनकुरी क्षेत्र में आया, जिसमें चालक रामेष्वर यादव के अलावा अन्य 02 व्यक्ति गोलारमन एवं शिवराम व्यक्ति वाहन के अंदर बैठे थे, उनसे उनका नाम, पता एवं आने-जाने संबंधी पूछकर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर उन्हें वाहन उनके वाहन की बारीकी से तलाषी ली गई, तलाशी के दौरान वाहन के नीचे माॅडीफाईड कर बनाये गुप्त चेंबर को खोलकर देखने पर उसमें 18.4 किलो गांजा कीमती 09 लाख रू. का मिलने पर उक्त गांजा को जप्त कर उक्त तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में उनके द्वारा उक्त गांजा को ओड़िसा में मौजूद रिष्तेदार (साला) उन्हें दिया था, जिसे वे उक्त बोलेरो में छिपाकर सिंगरौली विक्रय करने हेतु ले जा रहे थे। आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस द्वारा गांजा उपलब्ध कराने वाले रिष्तेदार को भी आरोपी बनाया गया है एवं गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया है।

2279940

मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि – पुलिस ने कुनकुरी क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन से 18.4 किलो ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के साथ 03 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इसी के साथ सिटी कोतवाली जशपुर ने भी 02 आरोपियों से 24.840 किलो गांजा कीमती 12.42 लाख जप्त किया गया है

Screenshot 2026 02 27 09 47 44 19 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment