---Advertisement---

लकड़ी बेचने निकले पहाड़ी कोरवा की रास्ते में गिरकर हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2215662

desk khabar khuleaam

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर जिले के जशपुर अंतर्गत फरसाबाहर विकासखंड की सीमाबारी पंचायत से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पहाड़ी कोरवा समुदाय के एक वृद्ध की अचानक गिरने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार मृतक का नाम साहस राम (उम्र लगभग 60 वर्ष) बताया जा रहा है। वे अपने घर में रखी जलाऊ लकड़ी को गांव में बेचने के उद्देश्य से निकले थे।प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते में अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे मुंह के बल गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि साहस राम बेहद सरल और मेहनती व्यक्ति थे, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके असामयिक निधन से गांव के लोग स्तब्ध हैं।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment