---Advertisement---

बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4917069

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

तमता। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-43 पर केराकछार चौक के समीप तेज रफ्तार छाबड़ा बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केराकछार के घुटरीपारा निवासी आनंद बरबा (32 वर्ष), पिता करम साय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को आनंद बरबा दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान केराकछार के पास वह छाबड़ा बस की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोटर सायकल चालक को तत्काल सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल के मौत बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं, दुर्घटनाकारी बस को जब्त कर पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment