---Advertisement---

यौन शोषण मामले में कृषि मंडी सचिव गिरफ्तार .. महिला का आरोप एक साल से शादी का झाँसा देकर किया दुष्कर्म

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2176686

डेस्क खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता

कोरबा, 19 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चर्चित मामला सामने आया है। कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, आरोपी ने विवाह का भरोसा दिलाकर पिछले लगभग एक वर्ष से उससे संबंध बनाए। महिला का कहना है कि दोनों की शादी इसी माह तय होने वाली थी और तैयारियां भी जोरो पर जारी थीं, लेकिन अंतिम समय में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस करते हुए महिला ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

2176310

मामले को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच में आरोपों के समर्थन में संकेत मिलने पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत के बाद आरोपी अपने गृह क्षेत्र चला गया था। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस टीम ने घरघोड़ा, जिला रायगढ़ में दबिश देकर राहुल साहू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिवत कटघोरा लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के बयान, उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि राहुल साहू वर्तमान मे रायगढ़ जिला के घरघोड़ा तहसील में मंडी सचिव के पद पर पदस्थ है जहाँ से आरोपी कि गिरफ्तार किया गया है।

2171328
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment