---Advertisement---

नाटक देखकर वापस .. लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग के साथ दुष्कर्म.. दो आरोपी फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2160895

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता दिनांक 16-02-2026 की रात्रि थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत ही एक ग्राम में नाटक कार्यक्रम देखने गई थी, जहां से देर रात तक वापस घर नहीं आने पर पीड़िता के परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा खोज बीन किया जा रहा था,उसी दौरान दिनांक 17.02.2026 की रात्रि में बिजली सब स्टेशन के पास रोड के पास पीड़िता अचेत अवस्था में पड़ी थी, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात् पीएचसी पत्थलगांव रिफर करने पर पत्थलगांव अस्पताल में पीड़िता का ईलाज किया जा रहा था, इलाज के दौरान पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात में पीड़िता, नाटक देखकर पैदल घर वापस आ रही थी, तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उसे घर पहुंचा देगें कहकर बहला फसलाकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर जबरजस्ती जंगल तरफ ले गये और वहां दोनों लड़कों द्वारा पीड़िता के साथ बारी बारी से जबरन दुष्कर्म किया गया। मेडिकल रिपोर्ट व मां के बताए अनुसार पुलिस के द्वारा थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 138,70(2)एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के अतंर्गत शून्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर, मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत होने से प्रकरण को जांच विवेचना हेतु थाना बागबहार स्थानांतरित करने पर थाना बागबहार में धारा सदर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तकनीकी एवं स्थानीय थाना से विशेष टीम गठित की गई है। मामले की जांच व आरोपियों की पता साजी जारी है।आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment