---Advertisement---

स्कॉर्पियो व बुलेट में स्टंटबाजी करते युवकों का वीडियो वायरल .. हो गई कार्यवाई

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2133091

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व जशपुर के सारुडीह के पठार में कुछ किशोरों का काले रंग के स्कार्पियो वाहन व बुलेट मोटर साइकल पर खतरनाक ढंग से स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ किशोरों के द्वारा अपने शरीर को वाहन की खिड़की से बाहर निकाल कर, बोतल लहराते हुए, स्टंट किया जा रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर, जशपुर पुलिस के द्वारा वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए, स्टंटबाजी करते हुए वाहनों में से एक काले रंग की स्कार्पियो वाहन क्रमांक JH -01-FC -1960 व बुलेट मोटर साइकल क्रमांक JH -01-BN -4563 को ढूंढ निकाला गया, जो कि क्रमशः जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सारुडीह निवासी अविनाश एक्का उम्र 25 वर्ष व बुलेट मोटर साइकल बाधरकोना, निवासी एक व्यक्ति व्यक्ति की थी, जिसमें कि एक युवती स्टंट कर रही थी। अविनाश एक्का स्कार्पियो को स्वयं चला रहा था,। स्टंटबाजी से जुड़े एक तीसरे बिना नम्बर के स्कार्पियो को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी जारी है।

पुरे मामले में पुलिस ने कहा 👇🏼👇🏼

पुलिस के द्वारा पकड़े गए स्कार्पियो व बुलेट मोटर साइकल में स्टंटबाजी करते हुए खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, MV एक्ट की धारा 184,66/192 के के तहत् कार्यवाही करते हुए प्रकरण को माननीय न्यायालय में पेश कर रही है। पुलिस ने स्टंट बाजी में शामिल, युवकों/युवतियों के परिजनों को बुलाकर, उन्हें समझाइश भी दी है कि, ऐसे खतरनाक स्टंट करने से बचे, आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए अमूल्य है, ऐसे स्टंट बाजी से वे अपने व दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकते हैं।

जशपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील, स्टंट बाजी से बचें,यातायात नियमों का पालन करें, शराब के नशे में वाहन न चलावें, सतर्क रहें सुरक्षित रहें, जशपुर पुलिस ऐसे मामलों पर निगाह रखी हुई है, यातयात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

2036601
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment