---Advertisement---

मॉर्निंग वॉक बना मौत .. पिकअप के रफ्तार से दो लोगों कि मौके पर मौत .. 1 कि हालात गंभीर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2082638

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर।एनएच – 43 पर गुरुवार सुबह रफ्तार का कहर ऐसा टूटा कि गम्हरिया की सुबह चीख-पुकार में बदल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक शख्स जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मृतकों की पहचान गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में हुई है। दोनों वाहन मिस्त्री थे और रोज की तरह ताजी हवा लेने सड़क किनारे टहल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप अत्यधिक रफ्तार में थी, जिसने अचानक नियंत्रण खोया और सड़क किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

2073040

हादसे के बाद चालक बिना रुके फरार हो गया, पीछे छोड़ गया खून से सनी सड़क और सन्नाटा। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और एनएच-43 पर नाकेबंदी कर फरार पिकअप की तलाश तेज कर दी गई है। रफ्तार की यह लापरवाही एक बार फिर सवाल खड़े कर गई है कि क्या सड़कों पर इंसानी जान की कोई कीमत नहीं?

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment