---Advertisement---

पहले जेसीबी से घर को तोडा .. फिर कुचलने का प्रयास .. दो आरोपी गिरफ्तार .. अन्य कि तलाश जारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260210 WA0069

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

प्रार्थी राजकुमार उम्र 55 वर्ष सा. कुरकुंगा थाना नारायणपुर का दिनांक 05.02.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 04.02.2026 को वह अपने परिवार वालों के साथ शाम को खाना खाकर सो रहे थे, उसी दरमियान आरोपी शंकर राम पि, सुरेश पिता शंकर राम व लूनेश्वर यादव तथा उसके साथियों के द्वारा जे०सी०बी० आकर प्रार्थी के घर में घुसकर प्रार्थी के सिर के बाल को पकड कर उठा दिया और हाथ में पकडे लोहे का सब्बल से पीठ एवं सिना में मारा और खींच कर घर से बाहर ले गया और लात से मारा तो प्रार्थी गिर गया, गिरने के पश्चात प्रार्थी को जे०सी०बी० से कुचलाने का भी प्रयास किया गया फिर आरोपियों के द्वारा प्रार्थी के परिजनों के साथ भी अंधाधुन हाथ मुक्का से मारपीट किया गया तथा जे०सी०बी० से प्रार्थी के पी०एम० आवास घर को तोड दिया गया और प्रार्थी के बेटा पिताम्बर यादव को लाठी और लोहे के राड से मार पीट किया गया , मारपीट की आवाज सुनकर गांव के सरपंच बी०डी०सी० व अन्य पड़ोसी लोग आ गये थे और बीच बचाव कर रहे थे उनको भी आरोपियों के द्वारा मारपीट किया गया।

2063048

जिससे कि उनको भी चोट लगा है ,। प्रार्थी की रिपोर्ट पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बीएन एस की धारा ,190,191, 296,116(2),351(3),109,324 व 331 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले से जुड़े दो आरोपियों क्रमशः- 01. शंकर राम उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम चराईमारा, थाना नारायणपुर जिला जशपुर छ ग । 02. लूनेस्वर यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बहला टोली , चिटक्वाइन , थाना नारायणपुर जिला जशपुर छ ग को हिरासत में लेकर उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जो कि फरार है, पुलिस के द्वारा उनकी पातासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

2036601
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment