---Advertisement---

रिश्वत खोर तहसीलदार और पटवारी चढ़े ACB के हत्थे .. रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1990752

डेस्क खबर खुलेआम

महिला तहसीलदार और पटवारी को धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी से 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है

छत्तीसगढ़ / बिलासपुर ACB ने जांजगीर जिले के पामगढ़ तहसील में आज रेड मारकर अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों चोरभट्टी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान एसीबी ने ट्रैप का आयोजन कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को एसीबी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही पूरे तहसील कार्यालय परिसर में हड़कंप का माहौल है। पामगढ़ तहसील में अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर पदस्थ हैं। इसी तहसील में पटवारी आयुष ध्रुव पदस्थ है। पामगढ़ ब्लॉक में चोरभट्टी धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी से दोनों रिश्वत मांग रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र के भौतिक सत्यापन और टोकन काटने की दोनों जांच कर रहे थे, जिसमें मन मुताबिक रिपोर्ट देने के लिए दोनों ने रिश्वत मांगी थी। रिश्वत मांगने की शिकायत उपार्जन केंद्र के प्रभारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर कार्यालय में की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। शिकायत सत्यापन होने के बाद ट्रैप का आयोजन किया। जिसके बाद आज एसीबी की टीम पामगढ़ तहसील कार्यालय पहुंची। यहाँ जैसे ही अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव ने रिश्वत की रकम 35 हजार ली वैसे ही प्रार्थी के इशारा करने पर घात लगाई टीम ने रेड मारकर अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वही नोट बरामद हुए जिस सीरीज के नोटों को एसीबी ने प्रार्थी को दिया था। इसके अलावा दोनों के नोट में लगे केमिकल से हाथ धुलवाने पर हाथ भी रंग गए। बता दे रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद दोनों को हिरासत में ले पूछताछ की गई। पामगढ़ तहसील कार्यालय परिसर में ही एसडीएम कार्यालय और व्यवहार न्यायालय भी स्थित हैं। जिसकी वजह से वहां वकीलों और पक्षकारों की भीड़ लगी हुई थी। रेड कार्यवाही के बाद वहां हड़कंप मच गया और अफरा– तफरी का माहौल निर्मित हो गया। एसीबी दोनों को न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में प्रस्तुत करने वाली है।

बता दें कि बिलासपुर ACB प्रमुख अजितेश सिंह के नेतृत्व में रिश्वत खोरी कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाई कि जा रही है और आरोपियों कि गिरफ्तार कर जेल भेजने जैसे कार्यवाई जा रही है लगातार ऐसे कार्यवाई को निसंदेह आमजनों में ACB कार्यों को सराहा जा रहा है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment