---Advertisement---

नाराज़ प्रेमिका हॉस्टल पहुंची .. प्रेमी के सीने में उतारा खंजर .. हुई मौ**

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1976430

डेस्क खबर खुलेआम

बिलासपुर जिले में प्रेम संबंध से जुड़ा एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती जब प्रेम में बदली और फिर विवाद में उलझी, तो उसका अंत एक युवक की दर्दनाक मौत के रूप में हुआ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना शहर के शुभम विहार इलाके की है।

1976522

मृतक की पहचान कामता उर्फ भोला मधुकर के रूप में हुई है, जो रतनपुर थाना क्षेत्र के कर्रा गांव का रहने वाला था। वह वर्तमान में शुभम विहार स्थित एक हॉस्टल में रहकर उस्लापुर के एक होटल में काम करता था।पुलिस के अनुसार आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी, सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव की निवासी है। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से युवती नाराज़ चल रही थी।

1976531

इसी कारण से नाराज़गी के चलते मंगलवार सुबह आरोपी युवती चाकू लेकर युवक के हॉस्टल पहुंची। कमरे के भीतर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर युवती ने युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की कोशिश भी की। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment