

डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर पुलिस की सख्ती से हड़कंपमच गया है जशपुर जिला में लोदाम पुलिस ने अवैध धान परिवहन पर करारा प्रहार करते हुए एक ट्रैक्टर और एक ट्रक से कुल 230 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख 29 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई 19 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर की गई।पहला मामला – दिनांक 19.01.26 को सुबह करीब 10:30 बजे, ग्राम भलमंडा चौक के पास संदिग्ध ट्रैक्टर (CG-14 MR-7224) को रोका गया। तलाशी में 65 बोरियों में 30 क्विंटल धान मिला। चालक ने अपना नाम सत्यमूर्ति तिर्की (35) निवासी भलमंडा बताया, जिसने धान को कीतम (झारखंड) से लेकर जशपुर ले जाना स्वीकार किया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर ट्रैक्टर सहित धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंपा गया।दूसरा मामला – इसी दिन रात करीब 08:30 बजे, ग्राम साईं टांगर टोली के पास संदिग्ध ट्रक (CG-04 MC-5664) को घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी में 450 बोरियों में 200 क्विंटल धान बरामद हुआ। चालक बबन सिंह (53) निवासी केमडे, थाना रातु, जिला रांची ने धान को रांची निवासी दिवाकर सिंह का बताया। दस्तावेज न मिलने पर धान को उपार्जन केंद्र में खपाने के संदेह में जब्त कर प्रशासन को सौंपा गया। टीम की सटीक रणनीति, बड़ी सफलता इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा और आरक्षक महेश्वर यादव की अहम भूमिका रही।एसएसपी का सख्त संदेशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्र में 230 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया है और अवैध परिवहन पर जशपुर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। आगे भी ऐसे मामलों में निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।











