
खबर खुलेआम
खरसिया थाना क्षेत्र से सड़क हादसे में युवक की मौत होने की घटना सामने आई है जानकारी अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा के पास एन एच में एक बाइक सवारी सड़क के किनारे लगे हुए रेलिंग से टकराया। तेज रफ़्तार से टकराने के कारण युवक गंभीर रूप से चोट लगने के कारण लहूलुहान हो गया। गंभीर चोट लगने और अधिक रक्त रिसाव के कारण युवक कि मौके पर मौत हो गई। घटना कि सूचना पर 112 द्वारा मृतक के शव को खरसिया हॉस्पिटल लाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम पंकज निवासी गोडम का रहने वाला बताया जा रहा है।फिलहाल खरसिया पुलिस शव का पंचनामा भरकर मामले कि जांच कार्यवाई में जुट गई है।













