---Advertisement---

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20221228 194817 150x150 1

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर के स्थानीय रेस्ट हाउस में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर उपस्थित कांग्रेसियों ने पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता एवं देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त और मजबूत बनाने का काम किया है वहीं छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार लगातार किसान ,मजदूर, सहित सभी वर्गों के हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। आयोजित कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, जिला पंचायत सभापति यशोमती सिंह, जनपद अध्यक्ष किरण पैकरा, एल्डरमेंन शंकर यादव, दीनबंधु पटेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शौकी प्रधान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रुपेश पटेल, राजीव गांधी क्लब के विधानसभा समन्वयक वीरेंद्र शाह, विनय जायसवाल,सतीश शुक्ला ,प्रमोद प्रधान, नगर अध्यक्ष आलोक गोयल, एनएसयूआई जिला सचिव सम्राट महंत, एनएसयूआई अध्यक्ष तेजस बंजारे, उपाध्यक्ष सानू खान, राजीव मितान अध्यक्ष आकृत सारथी, अजय बंजारे शिव बैगा विक्की वैष्णव, राजा वैष्णव, प्रकाश वैष्णव, परमानंद पैकरा, नागेश नायक,तमनार से युवा कांग्रेसी रमेश चौधरी, पुष्कर पटेल आदि सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment