

डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार 29 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना लोदाम क्षेत्र में दो संदेही ट्रकों को रोककर भारी मात्रा में अवैध गुटखा जब्त किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर अशोक नीलेंड ट्रक क्रमांक UP 78–0511 व UP 78–KT 7986 को रोका।


तलाशी लेने पर दोनों ट्रकों से कुल 200 बोरी गुटखा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में माल की बिल्टी संख्या और वाहन के नंबर में अंतर पाए जाने पर अवैध परिवहन की आशंका और गहरी हो गई। प्रथम दृष्टया परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने गुटखे से भरे माल को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जप्त कर लिया है। दोनों वाहनों और चालकों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
खबर खुलेआम के साथ जुड़कर पत्रकारिता करने के इच्छुक संपर्क करें -9893452103 व्हाट्सप्प नम्बर













