---Advertisement---

सालिक ने बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1130367

खबर खुलेआम

पत्थलगांव। विधानसभा के बागबहार मंडल के चिकनीपनी में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, मंडल अध्यक्ष मिना चौहान, महामंत्री हेमंत यादव, बीडीसी मुनि अग्रवाल, बलभद्र नायक, जिला उपाध्यक्ष हेमवती भगत, गंगाराम भगत, सरपंच संघ अध्यक्ष रोशन प्रताप, चिकनीपनी सरपंच शांति भगत, खूंटापानी सरपंच रुचि पैंकरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

1130335

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि प्रदेश की सरकार भगवान बिरसा मुंडा के सिद्धांतों पर चलकर जनहित, विकास और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, समाज जागरण और संस्कृति संरक्षण का मार्ग आज भी सबके लिए प्रेरणा है। साथ ही कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और समाज जागरण का मार्ग आज भी हर व्यक्ति को प्रेरित करता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने बिरसा मुंडा के विचारों को आगे बढ़ाने और समाज की एकता व समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment