---Advertisement---

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम मे शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय … साय ने कहा

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1004562

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

सालिक कहा बिरसा मुंडा का जीवन समाज कि प्रेरणा का स्रोत

सरायपानी और मुंडाटोली में उमड़ा जनसैलाब , अनेक जनप्रतिनिधि रहे शामिल

जशपुर जिला के महादेवडांड मंडल के सरायपानी और मुंडाटोली में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

1004176

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने शिरकत किया और अपने उद्बोधन मे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज की अस्मिता, सम्मान और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनके बलिदान और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में कल्याण आश्रम के महेश्वर सिंह, मुकेश शर्मा, गेंदबिहारी, लखु राम, जे. आर. नागवंशी, प्रतीक सिंह, कुंवर राम, ललित नागेश, समरजीत चांद, भूषण वैष्णव, दुर्गा शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए उनके योगदान और आदिवासी समाज में उनके जागरण अभियान पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक नृत्यों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया।जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन सामाजिक समरसता आदिवासी परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा के अमर योगदान को याद करने के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment